Sambhal News: रजपुरा-हजरतनगर गढ़ी में चोरों ने चार घरों से समेटा नकदी-जेवर
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार रात बेखौफ चोरों ने मौहम्मदपुर मालनी और धीमरखेड़ी गांव में तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीनों घरों से नकदी-जेवर समेत कई लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। वहीं रजपुरा क्षेत्र में डीएसएम पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गांव डोहरी में एक घर को निशाना बनाया। चोर नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर व नकदी समेटकर ले गए। पीड़ित ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर मालनी निवासी मुशाहिद सोमवार रात परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात को किसी समय चोरों ने दीवार में नकब लगाया और अंदर दाखिल हो गए। घर में घुसे चोर मुशाहिद के घर से सोने चांदी के जेवर, 15 हजार रुपये की नगदी व सामान समेट लिया। चोर कमरे में रखे फ्रिज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.