Sambhal News: रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे दंपति को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: चन्दौसी। रक्षाबंधन मनाकर ससुराल से घर लौट रहे बदायूं के दंपति को शुक्रवार देर रात कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोककर लूट लिया। डारनी बिजलीघर के पास बदमाशों ने बाइक के आगे डंडा फेंककर बाइक रोकी और कनपटी पर तमंचा लगाकर पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और पत्नी के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दंपति से मारपीट की और गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, हालांकि पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक लूट में शामिल नहीं था और नशे में था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- Amroha News: पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर दो दुकान-मकानों से नकदी-आभूषण चोरीदंपति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.