संभल, अगस्त 28 -- Sambhal News: चंदौसी। भाई- बहन का अट्ट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की और मिठाई खिलाई। इस दौरान भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट देकर उनकी हर समय में रक्षा करने का वादा किया। महिलाओं ने रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की। भीड़ के चलते रोडवेज बसों में सफर करने के लिए महिलाओं को भारी परेशानियों का करना पड़ा सामना। वहीं पूरे दिन शहर की सड़कों पर चहल पहल रही, वहीं सुरक्षा को लेकर शहर के साथ प्रमुख मार्ग व रोडवेज , स्टेशन के पास पुलिस कर्मी तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: बहनों के उत्साह के आगे रोडवेज बस पड़ी कम, परेशान दिखीं महिलाएं यह भी पढ़ें- Bhadoni News: मुहूर्त पर बहनों ने भाइयों की कलाई में बा...