Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव से 24 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मंगलपुर निवासी सत्यपाल पुत्र नेपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी राजकुमारी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थी। उपचार के लिए उसे गाजियाबाद के दादरी में रहने वाली उसकी बड़ी बहन के पास भेजा गया था। वहां रहने के दौरान युवती का संपर्क हरदोई जिले के चौसर गांव निवासी नितेश पुत्र जयप्रकाश से हुआ।कुछ दिन पहले युवती अपने गांव मंगलपुर वापस आ गई थी। आरोप है, कि आठ अक्टूबर को नितेश युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती की छोटी बहन ने उसे ले जाते हुए देख लिया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.