Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, शादी के लिए रखे 80 हजार रुपये भी गायब
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुलंदशहर जिले के युवक पर उसकी 18 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक 17 अगस्त की रात युवती को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। युवती के लापता होने के बाद घर में उसकी शादी के लिए मजदूरी कर जुटाकर रखे गए 80 हजार रुपये भी गायब मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन 17 अगस्त की रात करीब 12 बजे तक घर में थी। रात में परिवार के लोग शौच के लिए उठे तो युवती घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के अलावा रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Balrampur News: युवती को भगाने के आरोप मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.