Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
संभल, जुलाई 20 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नन्दपुर बीटा (तेली वाली मड़ैया) निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 1 बजे उनकी बेटी घर से लापता हो गई। उनका आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शिकायत में एक अन्य ग्रामीण की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.