संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता के अनुसार काफी तलाश करने के बावजूद पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने असमोली थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।थाना प्रभारी सुधीर पवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...