Sambhal News: युवती को घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने युवती को घर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को 26 अगस्त की रात पड़ोस के गांव निवासी एक युवक जबरन अपने घर ले गया था। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीडिता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के परिजनों ने 27 अगस्त को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जोगवीर निवासी सोनकपुर को गांव के अड्डे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.