Sambhal News: युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ एससी/एसटी में मुकदमा
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने बबराला निवासी एक युवक के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी गुन्नौर को सौंपी गई है। शिकायत के आधार पर विवेक पुत्र अखलेश यादव निवासी लोहिया कॉलोनी, बबराला के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष बबराला लवनीश चौधरी ने बताया कि प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा द्वारा की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.