Sambhal News: युवक ने पत्नी पर हमले का लगाया आरोप, जिला अस्पताल रेफर
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: नगर के एक युवक ने पत्नी पर चाकू से बार करने और पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने युवक के खिलाफ दो दिन पहले पत्नी ने मारपीट कर घायल करने की शिकायत करने और कार्रवाई से बचने पर खुद पर ब्लैड से हमला करने की बात कहीं है। लक्ष्मणगंज पजाया निवासी गुड्डू पुत्र शाकीर घायल अवस्था में रविवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल करने का आरोप लगाया। युवक ने बताया कि रात को पत्नी से कहासुनी हो गई, इसी बात पर उसने चाकू से हमला करके उसको घायल कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि युवक नशे का आदि है और आए दिन पत्नी के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.