संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: चन्दौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में युवक को सोते समय सांप ने डसा। हालत बिगड़ने पर परिजन सरकारी अस्पताल के साथ निजी और उसके बाद झाड़-फूंक वालों के यहां पर इलाज करा रहे है, लेकिन युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव गुमथल निवासी 27 वर्षीय राहुल पुत्र कुवंरपाल रात को घर पर सो रहा था। बुधवार तड़के चारपाई पर सो रहे राहुल को सांप ने सीधे हाथ में काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो चारपाई के पास सांप को देखकर सभी घबरा गए। परिवार के लोगों ने किसी तरह सांप को भगाया और युवक को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिलास अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभ...