संभल, नवम्बर 30 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार की मढ़ैंया निवासी एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने गांव के ही चार लोगों पर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव चंदवार की मढ़ैंया निवासी मोनिश पुत्र छिद्दा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह गांव से मनोटा जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर सड़क पर पहुंचते ही गांव निवासी इन्शाद, अहमद रजा, उसमान और मोहम्मद नवी, ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडे से पीटा, चार पर केस आरोप है कि आपसी कहासुनी को लेकर चारों ने उसके साथ गा...