Sambhal News: युवक के साथ मारपीट, घायल
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: असमोली के गांव इटायला माफी निवासी सोनू सागर ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर पर थे। इसी दौरान घरेलू बातों को लेकर उसकी भाई भाभी के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज की गई तथा भाभी द्वारा किसी धारदार हथियार से पीछे से सिर पर बार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.