Sambhal News: युवक की उपचार के दौरान मुरादाबाद अस्पताल में मौत
संभल, सितम्बर 25 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से फोन पर विवाद के बाद बुधवार को युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार की दोपहर को मुरादाबाद में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी के साथ अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव गुमथल निवासी विपिन उर्फ कल्लू पुत्र मदनलाल ने का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार की सुबह प्रेमिका से फोन पर बात करते हुए युवक का उससे विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी ने परिवार के अन्य लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.