संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: चन्दौसी। शहर के पब्लिक एजुकेशन कालेज में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमिला भारती, अंकित जैन तथा महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अमोल कंचन, डा. अशोक यादव, प्राचार्य डा. राजकुमार गोयल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में एनसीसी व स्पोर्ट्स के सभी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में यशी चौधरी की टीम ने 23/19 के अंकों से रश्मि की टीम को हराकर विजय प्राप्त की। वहीं पुरुष वर्ग में अमित कुमार की टीम ने 20/15 से विजय प्राप्त की। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी ज्ञान सिंह, टी.पी. सिंह, भानु प्रताप सिंह,खुशी राम राणा,जितेंद्र यादव, कविता चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किये गये मेजर ध्यान...