संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, संभल की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को नगर स्थित गुप्ता भोजनालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में मोहम्मद शम्सी को निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवीण वाष्णेय को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। दोनों के निर्विरोध निर्वाचन पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी में प्रदीप कुमार रस्तोगी को चेयरमैन तथा राजेश अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया। वहीं सुमित कुमार वाष्णेय, राजीव रस्तोगी, कौशल वाष्णेय और सईद अहमद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री के रूप में विशाल पाठक, मुज़म्मिल चौधरी, सिद्धांत त्रिवेदी, मनोज वाष्णेय, साजिद अहमद एवं गौरव टंडन को मनोनीत किया गया। इसके अलावा अनिल गुप्ता को सह-...