Sambhal News: मॉडिफाइड बाइकों के पुलिस ने किए चालान
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार शाम अभियान चलाकर कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड बाइकों के साथ ही नाबालिग चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल सचिन डाबर ने इंदिरा चौक बबराला पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर दौड़ाई जा रही करीब एक दर्जन मॉडिफाइड बाइकों के चालान काटे गए। वहीं वाहन चलाते मिले एक नाबालिग चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई लोग कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.