Sambhal News: मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा
संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बुधवार को कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता प्रमुख कामिनी शर्मा द्वारा कराई गई। छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर कला-कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में संध्या और रिमझिम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कलात्मक कौशल विकसित करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ाना था। विद्यालय में इस तरह की गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.