संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: चन्दौसी संवाददाता। नगर में सुप्रसिद्ध गणेश चौथ मेले का शुक्रवार को समापन हो जाएगा। समापन से एक दिन पहले गुरुवार को मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं और शहरवासियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। शाम होते-होते मेला परिसर में पैर रखने तक की जगह मुश्किल से बची। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ का 12 सितंबर को धूमधाम के साथ आगजा हुआ था। मेले के हर दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। 20 दिन चलने वाले मेले का शुक्रवार को समारोह के साथ समापन हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गणेश चौथ मेले की अवधि दो दिन बढ़ाने की मांग इस कारण गुरुवार को मेले में शाम सात बजे से ही महिला पुरुष बच्चों व परिवार के साथ पहुंचना शुर...