संभल, अक्टूबर 25 -- पंजाबी कालोनी में 1295वां संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ Sambhal News: पंजाबी कालोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को स्वामी भूमानन्द सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 1295वें संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। सुंदरकाण्ड की चौपाइयों और हनुमान के मधुर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पाठ में भाग लिया और जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारें लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश आचार्य ने विधिवत पूजन कराकर किया। इसके बाद के.जी. शर्मा और अजय सक्सेना ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा एवं बजरंगबाण का पाठ किया। मुकेश आचार्य और रमेश अग्रवाल ने सुंदरकाण्ड की चौपाइयों का भावपूर्ण वर्णन किया। पाठ के समापन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें के.जी. शर्मा ने कीजो केसरी के लाल, मेर...