Sambhal News: मेड तोड़ने का विरोध करने पर किसान से मारपीट, तीन पर मुकदमा
संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव गोजनी में खेत की मेड तोड़ने का विरोध करना एक किसान को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर तीन लोगों ने किसान के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गोजनी निवासी रामपाल सिंह पुत्र चंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत में धान की फसल लगी हुई है। आरोप है कि उसके चचेरे भाई लोकेश, ललित और सनी ने खेत की मेड को किनारे से काट दिया, जिससे खेत का पानी रुकना बंद हो गया। यह भी पढ़ें- Balia News: चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज रामपाल का कहना है कि वह पिछले दो-तीन दिनों से आरोपियों से मेड पर मिट्टी डालकर उसे ठीक करने के लिए कह रहा था, लेकिन उन्होंने ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.