Sambhal News: मृत दिखाकर राशन कार्ड से काटे गए पांच लाभार्थियों के नाम फिर जुड़े
संभल, सितम्बर 21 -- Sambhal News: विकासखंड क्षेत्र के सौंधन की मिलक गांव में राशन कार्ड से लाभार्थियों के नाम काटे जाने के मामले में आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई है। करीब दो वर्षों से राशन कार्ड के रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर कई लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए थे। इससे संबंधित परिवार सरकारी राशन के लाभ से वंचित होकर लगातार सिस्टम के चक्कर काट रहे थे। मामला सामने आने के बाद राशन वितरण व्यवस्था और रिकॉर्ड में दर्ज विवरण को लेकर सवाल उठे। जांच में सामने आया कि कुल आठ लाभार्थियों के नाम आधार अथवा राशन कार्ड के रिकॉर्ड में मृत दर्शाए जाने के बाद हटा दिए गए थे। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर रिकॉर्ड की जांच शुरू की गई। जांच शुरू होने के दो दिन के भीतर आठ में से पांच लाभार्थियों के नाम दोबारा राशन कार्ड में जोड़ दिए गए। इनमें बनी सिंह, प्रेम शंकर, सुभाष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.