Sambhal News: मुरादाबाद की युवती ने प्रेमी के घर पहुंच रचाई शादी, पंचायत में भाई ने चाकू से किया हमला
संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव में बुधवार को मुरादाबाद निवासी युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और परिजनों की मर्जी के बगैर मंदिर में शादी रचा ली। सूचना पर युवती के परिजन पहुंचे और पंचायत होने लगी। इसी दौरान युवती पर उसके भाई ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता ने मां-बाप और भाई के खिलाफ तहरीर दी है। मुरादाबाद निवासी युवती का प्रेम प्रसंग पिछले पांच साल से असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी अरूण से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन शादी कराने को तैयार नही थे। मौका देखकर युवती बुधवार सुबह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। जब युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो वह युवक के गांव पहुंच गये। जहां दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। युवती से उसके परिजनों ने मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.