Sambhal News: मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री राजू यादव, गुन्नौर में एसीजेएम कोर्ट और बबराला में रेलवे ओवरब्रिज की उठाई मांग
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: पूर्व मंत्री एवं गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र सौंपे। उन्होंने गुन्नौर तहसील में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) न्यायालय की स्थापना तथा बबराला रेलवे लाइन पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) के निर्माण की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्यमंत्री को दिए मांगपत्र में पूर्व मंत्री ने कहा कि गुन्नौर क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए संभल स्थित न्यायालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आमजन और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के सहयोग से कोर्ट रूम भवन का निर्माण कराया जा चुका है तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.