संभल, जुलाई 16 -- Sambhal News: 18 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभल दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच शहरवासियों ने एक अहम मुद्दा उठाया है। लोगों का कहना है कि शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर लंबे समय से भारी वाहनों की अवैध पार्किंग बनी हुई है, जिससे हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। चौधरी सराय चौराहा, हसनपुर मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों के किनारे ट्रक और अन्य बड़े वाहन घंटों तक खड़े रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अचानक सामने भारी वाहन आने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सड़क किनारे खड़े मौत के पहिए! आखिर संभल को कब मिलेंगी सुरक्षित सड़कें? स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन और पुलि...