संभल, जुलाई 12 -- Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति (अराजनैतिक) के बैनर तले रविवार को तहसील परिसर में फोरलेन सड़क के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान प्लेस पार्क के पास स्थित किसानों की भूमि फोरलेन परियोजना में अधिग्रहित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भूमि आबादी से मात्र पांच मीटर की दूरी पर है। वर्ष 2025-26 की मूल्यांकन सूची के अनुसार आबादी से 50 मीटर की परिधि में आने वाली भूमि का मुआवजा आबादी के सर्किल रेट के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान प्लेस पार्क की भूमि वर्ष 2023 में आबादी में दर्ज हो चुकी है। वहां बाउंड्री वॉल, पक्की सड़क, नालियां, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था और ...