Sambhal News: मिशन शाक्ति टीम ने दिया बेटियों को सुरक्षा का भरोसा
संभल, सितम्बर 21 -- Sambhal News: संभल। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार को जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने बहु-बेटी सम्मेलन और चौपाल के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं से संवाद किया। उन्हें अपनी समस्याएं बेझिझक पुलिस तक पहुंचाने और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, चौराहों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंपलेट बांटकर 1090, 112, 1076, 102, 108, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने मोबाइल के पैनिक बटन और 112 सेवा का डेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.