Sambhal News: मिशन शक्ति 6.0 : महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: संभल। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बुधवार को जनपद में जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण की जानकारी दी। अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा एंबुलेंस सेवा 108 और 102 की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.