संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया और पुलिस की सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम न...