संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में एंटी रोमियो टीमों और महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर बालिकाओं की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के प्रति जागरूक किया। वहीं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर अभियान चलाया। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवाओं के नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिसक...