Sambhal News: मिशन शक्ति : हेल्पलाइन से लेकर सुरक्षा योजनाओं तक, महिलाओं को किया जागरूक
संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए संभल पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.