संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और उद्यमियों के लिए कई आकर्षक योजनाएं शुरू की हैं। इच्छुक लाभार्थी 10 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत मिलेट्स (श्री अन्न) के बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सीड मनी का प्रावधान किया गया है। चयनित एफपीओ और कृषकों को ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सावां, कैंगनी, चीना, काकुन और कुटकी जैसे मोटे अनाज के बीज उत्पादन के लिए 4,000 रुपये प्रति कुंतल की दर से अधिकतम 4 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। इसके अलावा निजी क्षेत्र में मिलेट्स प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए एफपीओ और उद्यमियों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत...