Sambhal News: मिलेट्स महोत्सव में किसानों को श्रीअन्न की खेती के बताए गुर
संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत इस्लामनगर रोड स्थित रिसोर्ट में जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव व मिलेट्स किसान मेला आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने की। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने किसानों और आमजन से मोटे अनाजों को भोजन में शामिल करने तथा इनकी खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. ज्योति स्वरूप ने बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी और सांवा आदि के पोषण व स्वास्थ्य लाभ बताए। डॉ. अरविंद ने कम लागत में वैज्ञानिक खेती और जैविक खाद के प्रयोग की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने विभागीय योजनाओं व कोल्ड स्टोरेज अनुदान की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बीज अनुदान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.