Sambhal News: मिड डे मील में लापरवाही पर इंचार्ज अध्यापक निलंबित
संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: संभल। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता और निर्धारित मीनू के अनुपालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर बीती 11 सितंबर को गुन्नौर विकासखंड के सभी 128 परिषदीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण कराया गया। जांच में ग्राम पंचायत मुड़ेना के प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बेहद खराब मिलने पर इंचार्ज अध्यापक खजनपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं असंतोषजनक स्थिति मिलने पर सात अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापकों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। विद्यालयों में मिड डे मील की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए तहसील गुन्नौर के अधिकारियों और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.