Sambhal News: मासिक परिक्रमा में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण
संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: मासिक परिक्रमा के अवसर पर रविवार को वंश गोपाल तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पितरों का तर्पण किया। इसके बाद परिक्रमा समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के साथ 68 तीर्थ और 19 कूपों की परिक्रमा की गई। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालु पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। परिक्रमा का शुभारंभ वंश गोपाल तीर्थ से हुआ। इसके बाद श्रद्धालु खानपुर खुमार होते हुए नेमीशरण तीर्थ पहुंचे। यहां से शिव मंदिर भवानीपुर, चंद्रयान होते हुए पुनः वंश गोपाल तीर्थ पहुंचकर परिक्रमा का समापन किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न तीर्थ स्थलों पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। परिक्रमा के दौरान धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। परिक्रमा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.