Sambhal News: मारपीट में फर्नीचर कारीगर घायल
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी अनवार फर्नीचर का काम करता है। शुक्रवार को मोहल्ले के दो लोगों ने युवक को काम से बुलाया और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों युवकों ने कारीगर के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल कारीगर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: दीवार में लगी कील हटाने को लेकर मारपीट, युवती घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.