Sambhal News: मारपीट के मामले में तीन पर रिपोर्ट
संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: हयातनगर क्षेत्र में आंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी अनीता पत्नी अमरीश का कहना है कि 26 जून की शाम घर पर थी। तभी अजय घर के बाहर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जब अनीता की बेटी पूजा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और उसे मारने के लिए दौड़ा। आरोपियों ने डंडों से घर में घुसकर मारपीट की। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज का विरोध किया तो पिटाई कर दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.