संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला महमूद खां सराय निवासी फहीम ने कोतवाली में मोहल्ला निवासी वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार देर शाम वसीम उसकी मां से रुपयों के लेनदेन को लेकर अभद्रता करने लगे। जब फहीम ने विरोध किया तो आरोपी वसीम ने उसके साथ लात घूंसों से मारा पीटा और सिर दीवार में मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...