संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: मायके आई एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बबराला थाने में तहरीर देकर क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, विवाहिता 2 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हुई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...