संभल, जुलाई 11 -- Sambhal News: विकासखंड के कई गांवों में मानसून की बारिश ने पंचायत विभाग के साफ-सफाई के दावों की हकीकत उजागर कर दी है। ब्लॉक मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुख्य मार्गों पर कीचड़, गंदगी और जलभराव से लोगों का आवागमन प्रभावित है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। गांव शेरपुर की मढ़ैया में करीब 100 मीटर मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन बरसात से पहले कोई समाधान नहीं कराया गया。

बिचपुरी गांव की स्थिति बिचपुरी गांव में पिछले पांच वर्षों से चार प्रमुख मार्ग जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। वह...