संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: मनरेगा के तहत ग्रामीणों को मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतना ग्राम रोजगार सेवकों और महिला मेटों को भारी पड़ गया। शासन से मानदेय मिलने के बावजूद ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं कराने और योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित कार्रवाई न करने पर जिले के 273 ग्राम रोजगार सेवकों और 41 महिला मेटों को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित कार्मिकों को ग्राम पंचायतों में तत्काल कार्य शुरू कराने और श्रमिकों की मांग के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त श्रम रोजगार राम आशीष ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों को पूर्व वर्षों के लंबित मानदेय के सापेक्ष 66.59 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा जुलाई और अगस्त 2026 के मानदेय के लिए भी 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। ...