संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: गुन्नौर, संवाददाता। तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही पात्र कार्यकत्रियों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा वाले कार्ड भी प्रदान किए गए। सुविधाएं मिलने पर कार्यकत्रियों ने खुशी जताई। समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में की गई वृद्धि पर बधाई दी। वक्ताओं ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं सहायिकाओं का मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। यह भी प...