Sambhal News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सखियों ने खोला मोर्चा, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत कार्यरत बैंक सखी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी एवं आजीविका सखियों ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी और कार्य से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। बुधवार को काफी संख्या में समूह सखी व अन्य राज्यमंत्री गुलाव देवी के आवास पर पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया कर शीघ्र ही समाधान की मांग की। ज्ञापन में सखियों ने कहा कि वर्तमान में उनकोRs. 4,000 प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। जबकि क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बैंकिंग सेवाओं में सहयोग देने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभा रही हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.