संभल, सितम्बर 25 -- Sambhal News: गांव गुमथल स्थित बाली मोहम्मद स्कूल में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने औचक निरीक्षण किया। पिछले महीने छात्र-छात्राओं ने उच्च अधिकारियों से स्कूल में सुविधाओं की कमी की शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी, कई कक्षाओं में खराब पंखे और पेयजल व्यवस्था में खामियां मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। मंत्री ने सबसे पहले स्कूल के ग्राउंड का निरीक्षण किया। वहां जगह-जगह गंदगी मिली। इसके बाद कक्षाओं में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं तो कई कमरों में पंखे खराब मिले। बच्चों से पंखों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि ये काफी समय से खराब हैं। कई बार शिकायत के बावजूद इन्हें ठीक नहीं कराया गया। बच्चों ने यह भी बताया कि स्कूल की ओर से पंखे ठीक कराने के लिए उनसे पैसे एकत्र करने की बात कही गई थी.

गंदगी औ...