संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: संभल में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कोतवाली के निकट टंडन तिराहे पर मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के जिला प्रचारक, भाजपा नेता राजेश सिंघल, कमल कांत तिवारी, डॉ. अरविंद गुप्ता और संजय सांख्यधर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। जागरण के दौरान माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां भगवती के दर्शन और भजन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर तक चले धार्मिक आयोजन में भक्तों ने माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विकास नगर नवदुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब पूरे कार्यक्रम में श्रद्ध...