Sambhal News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर रखा उपवास
संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: बहजोई। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर, मां चामुंडा मंदिर, काली मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता को जल, पुष्प और मिष्ठान अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की और उपवास रखा। दोपहर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया। शाम को मंदिरों में महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा यह भी पढ़ें- Haldwani News: दूसरे नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Bu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.