Sambhal News: मां-बेटे की मौत के मामले में परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप
संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: संभल- बहजोई मार्ग पर गांव भवन के पास सड़क किनारे ई-रिक्शा के नीचे मां-बेटे के शव मिलने के मामले में शनिवार को मृतक राकेश की पत्नी ने परिजनों संग कलेक्ट्रेट पहुंच कर सीओ से कार्रवाई की मांग की। मृतक राकेश की पत्नी होने का दावा करने वाली विमला देवी ने हादसे की कहानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने परिवार के लोगों पर उसके पति और सास नेकसी देवी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। विमला ने जमीन, मकान और संपत्ति विवाद को हत्या का कारण बताया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.