संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: नगर के मन्दिरों में श्रद्धाभाव के साथ मां दुर्गा के आठवे दिन मां महागौरी के रुप की पूजा अर्चना की गई। साथ ही मन्दिरों व घरों में छोटी छोटी कन्याओ को जिमा कर अपने व्रत को खोला गया। पूरा नगर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा नजर आया। आजाद रोड स्थित पंण्डित विपुल शर्मा ने मां के आठवें स्वरुप के बारे में बताया कि शंकर जी की प्राप्ति के लिए कठोर पतस्या सें मां का शरीर मलिन हो गया। किन्तु जब शंकर जी ने गंगाजल से उनके तन का प्रच्छालन किया। तब उनका शरीर गौर हो गया। तभी से वे महागौरी के नाम से विख्यात हुई। यह भी पढ़ें- Rampur News: महाअष्टमी पर श्रद्धा व भक्ति की गूंज,कन्या पूजन कर लिया आर्शीवाद नगर के मौलागढ,गोला गंज, रामबाग धाम दुर्गा मन्दिर,सीता आश्रम पर बगियावाली मन्दिर,बह्मबाजार गंगा देवी मन्दिर में हवन हुए साथ ही...