Sambhal News: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 11 वर्षीय किशोरी, आठ घंटे में मुरादाबाद से बरामद
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: रायसत्ती थाना क्षेत्र के हातिम सराय में स्कूल न जाने पर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 11 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुरादाबाद से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना क्षेत्र की नईबस्ती हातिम सराय निवासी 11 वर्षीय किशोरी मंगलवार को स्कूल नहीं गई थी। इस बात को लेकर उसकी मां ने उसे फटकार लगा दी। मां की डांट से किशोरी इतनी क्षुब्ध हो गई कि नाराज होकर घर से कहीं चली गई। दोपहर बाद तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिवार के लोगों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह परिजन रायसत्ती थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.