Sambhal News: महिष्मती नदी की खोदाई तेज, आठ किलोमीटर का काम पूरा
संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: शहर में महिष्मती नदी के पुनरुद्धार का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से शुरू कराई गई खोदाई में अब तक करीब आठ किलोमीटर हिस्से का काम पूरा होने की बात सामने आई है। करीब छह किलोमीटर हिस्से में अभी और खोदाई होनी है। एसडीएम विकास चंद्र के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत नदी की जमीन से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए कई अतिक्रमण लोगों ने स्वयं हटा लिए हैं। जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, वहां प्रशासन कार्रवाई करेगा। प्रशासन का लक्ष्य नदी को उसके मूल स्वरूप में लाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.